CG PSC : पीएससी के सदस्य वर्मा को मिला चैयरमेन का प्रभार, अधिसूचना हुई जारी

Spread the love

रायपुर। विवादों से घिरे PSC में टामन सिंह सोनवानी के हटने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। राज्य सरकार ने फ़िलहाल छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को आयोग का प्रभारी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। प्रवीण वर्मा को कार्यवाहक अध्‍यक्ष बनाये जाने के संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

मूलत: बेमेतरा के रहने वाले डॉ. वर्मा 16 जुलाई 2021 को पीएससी के सदस्‍य बनाए गए थे। वे पूर्व विधायक डॉ. चेतन वर्मा के पुत्र हैं। ये पेशे से BHMS डॉक्टर हैं। माना जा रहा है कि है कि पीएससी में नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति राज्य में नई सरकार के गठन के बाद होगी।

 

Author