रायपुर : राजधानी रायपुर पुलिस ने फर्जी केंद्रीय अधिकारी बनकर लोगों से ट्रांसफर, पोस्टिंग और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी रजनीश कुमार राय उर्फ छोटू राय को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को भारत सरकार के कई मंत्रालयों का अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड, दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नगद राशि और ठगी में इस्तेमाल की गई. कार बरामद की है.
2026-07-10











