रायपुर : रायपुर में हो रही चोरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों समेत एक आदतन और शातिर चोर पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों से करीब 7,71,000/-रूपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बिस्वम्बर महानंद निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी अमृत होम अमलीडीह ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला लगाकर पंडरी गया था. करीब 2 बजे वापस लौटने पर घर के अंदर चोरी होना पाया. अज्ञात चोर घर के पीछे की दरवाजे के रास्ते अंदर प्रवेश कर आलमारी और उसके दोनों लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम चोरी कर ले गया था.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 219/26 धारा 331(2), 305 बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया. एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम गठित कर घटनास्थल का मुआयना किया गया. टीम द्वारा प्रार्थी से डिटेल पूछताछ करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई.
घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से मुआयना किया गया और तकनीकी विश्लेषण किया गया. साथ ही मुखबिर सक्रिय कर घटना के तरीका-वारदात के आधार पर पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों के बारे में तस्दीक कर जानकारी इकठ्ठा की गई और अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की गई.
इसी दौरान टीम को खबर मिली कि पवन मण्डल आदतन एवं शातिर चोर है. घटना के समय घटनास्थल के आसपास कुछ लड़कों के साथ संदिग्ध हालत में देखा गया था. इस खबर के आधार पर टीम ने पवन मण्डल की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अन्य 3 लड़के जो नाबालिग है, उसके साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. आरोपी पवन मण्डल से मिली जानकारी के आधार पर तीनों नाबालिग लड़कों की भी पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरातों को गलवा दिया है.
चारों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरातों को गलाकर तैयार किया गया सोना करीब 50 ग्राम, चांदी के जेवरात और नगदी रकम जुमला कीमत करीब 7,71,000/-रूपये जप्त कर चारों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
बता दें कि आरोपी पवन मण्डल आदतन और शातिर चोर है. जिसके खिलाफ रायपुर शहर के कई थानों में चोरी और नकबजनी के दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उन मामलों में आरोपी पहले भी कई बार गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में जेल जा चुका है.
आरोपी
पवन मण्डल पिता स्व गोपाल मण्डल उम्र 35 साल निवासी ब्लॉक नंबर 10, मकान नंबर 18 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर छत्तीसगढ़
3 नाबालिग?
2026-07-16











