नेशनल हाईवे 130C में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक युवक का पैर टूटकर अलग, मैनपुर से जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग में शनिवार रात 7:30 बजे के आसपास खतरनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक का पैर टूटकर अलग हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवक को इलाज के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर कला महुआभाठा निवासी रोहित ठाकुर (सोनू) मोटरसाइकिल नम्बर CG19 20 4977 से नेशनल हाईवे 130 सी से मैनपुर की तरफ आ रहा था कि पैरी नदी के पास एक अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल के टक्कर हो जाने से युवक का पैर टूटकर अलग हो गया. अज्ञात ट्रक में युवक को टक्कर मार कर गरियाबंद के तरफ भाग गया बहरहाल मैनपुर अस्पताल में भारी भीड़ लग गई. और पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है.

Author