जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस बार पामगढ़ और बलौदा विकासखंड के स्कूल में शिक्षकों का चेहरा दागदार हुआ है. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बलौदा विकास खंड अंतर्गत आने वाले काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को सस्पेंड कर दिया,
शिक्षिका ने स्कूल में करवाया तंत्र
जांजगीर चांपा जिला के बलौदा ब्लॉक के काठापालीं गांव में शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों के सामने तंत्र का सहारा लिया. बताया जा रहा है कि शिक्षिका का सोने का जेवर गुम गया है. जब ढूंढने पर भी वो नहीं मिला,तो उसने बाबा के कहने पर लाल कपड़े में नारियल बांधकर स्कूल पहुंची. इसके बाद बच्चों के पास पहुंचकर कहा कि जिस किसी ने भी सोने की बाली को चोरी किया है वो वापस कर दे नहीं तो परिणाम भुगतना होगा.
शिक्षिका से मांगा गया जवाब
शिक्षिका के इस करतूत की जानकारी परिजन और हेड मास्टर को दी गई. इसके बाद हेड मास्टर ने बीईओ और डीईओ तक बात पहुंचाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका गीता कुम्भकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. वहीं स्कूल में बच्चों के सामने किसी तरह से तंत्र मन्त्र करने को गलत बताया.
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा का कहना है कि काठापालीं गांव की घटना हमारे संज्ञान में आई है.जिसमें हमने ब्लॉक खंड शिक्षाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं. इस मामले में शिक्षिका की कान की बाली स्कूल में कहीं खो गई थी. इसलिए वो लाल कपड़े में नारियल और चावल लेकर बच्चों को कसम दिलवा रही थी.
इस गैर-जिम्मेदाराना और बच्चों के मानसिक विकास पर बुरा असर डालने वाले कृत्य का वीडियो 31 जुलाई को वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया.
2026-08-02











