फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी होने का फायदा, बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलवाने का झांसा, 90 लाख की ठगी, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सक्ती : 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में सक्ती पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी होने का फायदा उठाते हुए आरोपी लोगों से ठगी किया करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचित लोगों को बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलवाने का झांसा देती थी.
इस झांसे में आकर सक्ती निवासी मूलचंद राठौर ने कई किस्तों में आरोपियों को 90 लाख का भुगतान किया. जब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत की.पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महिला रेखा राठौर के साथ उसके साथी अफरोज खान ओर सुभाष साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

Author