हरेली के दिन शराब के लिए पैसे न देने से इंकार करना पड़ा भारी, बुजुर्ग मां को उतारा मौत के घाट, बेटे ने बांस के डंडे से किया हमला, आरोपी बेटा रोहित गिरफ्तार

Spread the love

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ : छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में शराब की लत ने एक बेटे को अपनी ही मां का कातिल बना दिया. आरोपी बेटे ने मां को इसलिए मार डाला. क्योंकि उसने उसे दारू खरीदने के लिए रूपए नहीं दिए. इस बात से गुस्साए कलयुगी बेटे ने डंडे से सिर पर वार कर अपनी बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया. वारदात की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला मानपुर थाना क्षेत्र के टांगापानी (तुमडीकसा) का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त को आरोपी रोहित कुमार नुरेटी उम्र 24 साल ने अपनी मां इद्रोतिन बाई नुरेटी उम्र 40 साल से शराब के लिए पैसे मांगे. पैसे नहीं देने पर विवाद हुआ और आरोपी ने सिर पर बांस के डंडे से वार कर दिया. गंभीर चोट के चलते उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.
थाना मानपुर में हत्या के तहत जांच की जा रही थी. जांच के दौरान मृतिका इद्रोतिन बाई नुरेटी, पति अमित राम नुरेटी 40 वर्ष निवासी टांगापानी (तुमडीकसा) मानपुर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई. जांच के दौरान मृतिका के पति अमित राम नुरेटी, सास मेसनी बाई सहित अन्य गवाहों का बयान लिया गए.
जांच में सामने आया कि 12 अगस्त 2026 को हरेली पर्व के मौके पर परिवार के सदस्य खेत में पूजा करने गए थे. घर पर मृतिका इद्रोतिन बाई नुरेटी व उसका बेटा रोहित कुमार नुरेटी मौजूद था. आरोपी रोहित कुमार नुरेटी द्वारा शराब पीने के लिए अपनी मां से रुपये मांगा. रुपये नहीं देने पर विवाद हुआ. जिसके बाद आरोपी ने बांस के डंडे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वो गंभीर हालत में जख्मी हो गई.
परिजन जब वापस घर पहुंचे तो महिला खाट पर पड़ी हुई थी. मृतिका ने इशारे से अपने पति को वारदात के बारे में बताया. परिजन फौरन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रोहित कुमार नुरेटी को पकड़ा गया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की. थाना मानपुर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

Author