जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ जांगीर जिले के ग्राम कोसमंदा निवासी युवक प्रहलाद करियारे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना पुराना जिला अस्पताल के सामने प्रकाश मेडिकल स्टोर के पीछे स्थित ट्रांसफार्मर के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रहलाद कल शाम अपने घर से निकला था. जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार सुबह प्रहलाद कुछ असामान्य स्थिति में नजर आया. वह अचानक ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा और अपना सिर उसके अंदर घुसा दिया. इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और विद्युत विभाग को खबर दी. जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं विद्युत कर्मचारियों ने लाइन बंद की. इसके बाद युवक को ट्रांसफार्मर से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मरच्युरी में रखवाया है और परिजनों को घटना की खबर दी गई. प्रहलाद के कल शाम से घर से निकलने और रात भर वापस नहीं लौटने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.
2026-08-29











