कृषि दवा व्यवसायियों को ब्लैकमेल करने का आरोप, व्यापारी संघ ने कलेक्टर से किया तथाकथित पत्रकार और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Spread the love

धमतरी/नगरी : खाद बीज दवा व्यापारी संघ नगरी ने असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार परेशान करने की शिकायत कलेक्टर से की है. दाऊ ट्रेडर्स सांकरा, न्यू राज कृषि केंद्र नगरी, पारस कृषि केंद्र सोनामगर, कृषि केंद्र घटुला के संचालकों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत आवेदन कर कहा है कि नगरी सिहावा वनांचल आदिवासी क्षेत्र में पिछले कई सालों से खाद बीज दवा की दुकानें कृषि विभाग के निर्देशानुसार संचालित की जा रही हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से तथाकथित कुछ पत्रकार और विघ्नसंतोषी लोगों द्वारा जिले के अंदर सामग्री विक्रय को ओडिशा राज्य भेजने का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल एवं परेशान किया जाता है.
यहां तक कि किसानों द्वारा आधार कार्ड दिखाने पर भी उन्हें रोककर धमकी दी जाती है. खाद बीज दवा व्यवसायी को व्यापार बंद कराने मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Author