रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर और राजनांदगांव जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. स्वाइन फ्लू के सक्रिय मामलों के बीच कोरोना की वापसी से विभाग सतर्क हो गया है. रायपुर में मिले मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है. राजनांदगांव के मरीज का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. दोनों मामलों में कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक निगरानी रखी जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर रहा है. परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील किया कि कोरोना के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत जांच कराएं. भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें, मास्क लगाएं और चिकित्सकीय सलाह लें. विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले भी जारी हैं. 1 जनवरी से 1 सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 158 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें से 37 मरीज फिलहाल सक्रिय हैं.
जिलेवार आंकड़े
रायपुर: सबसे ज्यादा 66 मामले, 8 सक्रिय
दुर्ग: 17 मामले, सबसे ज्यादा 9 सक्रिय
बिलासपुर: 20 मामले
रायगढ़: 10 मामले, 3 सक्रिय
धमतरी और कोरबा: 9-9 मामले
राजनांदगांव: 4 मामले, 2 सक्रिय
अन्य जिलों में भी मामले सामने आए हैं. कुछ जिलों जैसे बलरामपुर, बीजापुर, कबीरधाम, सुकमा आदि में इस अवधि में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. स्वास्थ्य विभाग दोनों संक्रमणों पर नजर रखे हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है. पहचान दिखने पर फौरन जांच कराना जरूरी है.
2026-09-02











