गरियाबंद : गरियाबंद जिला के मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग में मैनपुर से महज 12 किलोमीटर दूर राजापड़ाव घाटी के पास सड़क हादसे में जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे। हादसा नेशनल हाइवे 130 सी में उस वक्त हुआ जब वे अपनी इनोवा वाहन राजधानी रायपुर जा रहे थे। राजापड़ाव के पहले हाइवे मोड़ में गरियाबंद की ओर से आ रही मालवाहक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दिया।
हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।जुगाड और मैनपुर थाना के बीच घटित घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।दरअसल नेशनल हाइवे में झरियाबहारा से धूर्वागुडी के बीच सड़क चौड़ीकरण नहीं होने के कारण सिंगल लाइन है। बारिश के दिनों में इस मार्ग में सड़क दुर्घटना बढ़ गई है। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र की जनता कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन इस समस्या के समाधान की ओर अब तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है जिसके कारण आए दोनों लोक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने बताया कि वह सकुशल हैं और रायपुर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन उनके इनोवा कर को जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे कर के सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है उनके साथ कार में सवार सभी लोग सकुशल है.
2026-08-27











