21 साल बाद भी उतनी ही खूबसूरत हैं ग्रेसी सिंह, जानें कहां हैं गंगाजल की एक्ट्रेस?

Spread the love

गोल चेहरा, प्यारी मुस्कान और ट्रेडिशनल लुक, आज भी जब ग्रेसी सिंह टीवी सीरियल संतोषी मां में नजर आती हैं तो लोगों को प्यार आता है. लगान, मुन्नाभाई एमबीबीएस और गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं ग्रेसी सिंह आखिरी बार टीवी सीरियल संतोषी मां में नजर आईं थीं. ग्रेसी सिंह ने फिल्म लगान में गौरी के किरदार में जान फूंक दी थी. फिल्म के साथ ग्रेसी सिंह का करियर भी सुपरहि रहा था. ग्रेसी सिंह एक बेहतरीन एक्टर के साथ शानदार भरतनाट्यम डांसर हैं.

ग्रेसी सिंह ब्रह्मकुमारी की सदस्य हैं. एक्टिंग के साथ ग्रेसी स्टेज पर डांस के शो भी करती हैं. 20 जुलाई 1980 के दिल्ली के सिख परिवार में जन्मी ग्रेसी सिंह ने स्कूल के समय से ही डांस करना शुरू कर दिया था. 90 के दशक के बीच में ग्रेसी सिंह ‘प्लानेट’ नाम का डांस ग्रुप ज्वॉइन किया और आर्ट्स से ग्रेजुएशन करने लगीं. इस डांस ग्रुप के साथ ग्रेसी को कई बार शो के लिए मुंबई आना पड़ा. ग्रेसी सिंह ने 1997 में एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं.

टीवी सीरियल से शुरू किया था करियर

सीरियल का नाम था ‘अमानत’. इस सीरियल से ग्रेसी के करियर की जर्नी शुरू हुई और कुछ दूसरे सीरियल्स में जारी रही. 2 साल के अंदर ही ग्रेसी की जिंदगी में भी मौके ने दस्तक दी और आशुतोष गावरिकर ने अपनी फिल्म लगान में कास्ट कर लिया. फिल्म सुपरहिट रही और ऑस्कर के नॉमिनेट होने वाली तीसरी फिल्म बन गई. ग्रेसी ने भी फिल्म में अपनी सादगी और मासूम एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. इसके बाद ग्रेसी के करियर की गाड़ी चल निकली.

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

ग्रेसी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस भी की जो सुपरहिट रही. इसके साथ ही गंगाजल में अजय देवगन के साथ नजर आईं. अरमान फिल्म में ग्रेसी सिंह अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आईं. ग्रेसी सिंह अभी तक कुल 36 फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं. हालांकि कुछ हिट फिल्मों के बाद ग्रेसी की फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं. ग्रेसी ने भी थोड़े समय का ब्रेक ले लिया. साल 2013 में ग्रेसी सिंह ने ब्रह्मकुमारी संस्था ज्वाइन कर ली. अब ग्रेसी सिंह एक्टिंग और डांस के शो करती रहती हैं. आखिरी बार ग्रेसी 2021 में टीवी सीरियल संतोषी मां में नजर आईं थीं.

 

 

Author