बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल्स की आलीशान शादियां हमेशा फैंस का ध्यान खींचती हैं, मगर जब किसी के ब्रेकअप या तलाक की खबर आती है, तो उनके फैंस भी दुखी हो जाते हैं. टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी की पहली शादी चल नहीं पाई. एक्ट्रेस का तलाक के गम में दम घुट रहा था, फिर उन्हें जिंदगी में एक नई उम्मीद नजर आई. वे अब दोबारा शादी करना चाहती हैं.
नई दिल्ली: हर एक सेलिब्रिटी कपल का रिश्ता अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की जोड़ी नहीं है जो मुश्किल वक्त की मार झेल जाएं. मशहूर टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी की शादीशुदा जिंदगी मुश्किलों से भरी रही, फिर भी उनका शादी पर विश्वास कायम है. वे जिंदगी में लव को दूसरा चांस देना चाहती हैं.
वाहबिज दोराबजी पति से तलाक के बाद जिंदगी को नई संभावनाओं और उम्मीदों के साथ जीना चाहती हैं. वे पुरानी बातों और गम को जिंदगी भर नहीं ढोना चाहतीं. वे आगे कदम बढ़ाना चाहती हैं और उन्होंने इसकी तैयारी कर ली है.
वाहबिज फिर से शादी करने के लिए तैयार हो गई हैं. उन्होंने खुद फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है. एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर आपकी जिंदगी उम्मीद के मुताबिक नहीं है, तो इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप प्यार पाने की हकदार नहीं हैं.
वाहबिज तलाक के बाद भी शादी के सिस्टम पर यकीन करती हैं. उन्होंने कहा, ‘यकीनन, मैं दूसरी बार शादी करूंगी और ऐसा बहुत जल्दी होगा, हालांकि अभी इसके बारे में कहने लायक कुछ है नहीं.’
वाहबिज जिंदगी में पॉजिटिव रहने की बात करती हैं और कहती हैं कि सही वक्त पर हर चीज होती है. वे बोलीं, ‘मैंने जिंदगी में प्यार को सेकंड चांस दिया है. यह मेरा हक है.’ वे विवियन डिसेना से साल 2013 में शादी के बंधन में बंधी थीं. वे 4 साल बाद ही अलग हो गए, मगर तलाक उनके लिए काफी पीड़ादायक था.
वाहबिज का दिल तलाक के गम से बिखर गया था. उन्होंने खुद को मुश्किल वक्त से उबारने का निर्णय किया, जिसमें उनके दोस्तों और घरवालों ने काफी मदद की. उन्होंने बुरे वक्त में खुद से प्यार करना सीखा. बता दें कि 37 साल की वाहबिज ने ‘प्यार की ये एक कहानी’ और ‘बहू हमारी रजनी कांत’ जैसे टीवी शोज में काम किया है. वे वेब सीरीज ‘हिकअप्स और हुकअप्स’ में भी नजर आ चुकी हैं.









