महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ी ली है। बीते 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 के 711 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान चार मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कोरोना के 711 नए मामले आने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 3,792 हो गए हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना के 248 मामले सामने आए थे।
मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है- स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कोरोना और इन्फ्लूएंजा के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर राज्य की तैयारियों से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में राज्य में कोरोना और इन्फ्लूएंजा के मामलों में इजाफा हुआ है लेकिन मौजूदा समय में स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है और दूसरी तरफ राज्य सरकार भी स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास कोरोना और इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए तमाम संसाधन उपलब्ध हैं।










