मेष- आर्थिक मामलों में संपर्क संवाद बेहतर बना रहेगा. सकारात्मक प्रयासों से लाभ उूंचा होगा. प्रबंधन प्रशासन के कार्य सधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. कामकाजी अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम बना रहेगा. बड़ा लक्ष्य रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे. मित्रगण साहस बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना है. श्रेष्ठ प्रयासों को गति देंगे. अच्छा प्रदर्शन करेंगे. करियर करोबार संवार पर रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे.
शुभ अंक : 1 2 8 9, शुभ रंग : चेरी
वृष- समस्त जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्य व्यापार और प्रबंधन मजबूती पाएगा. सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. फोकस बनाए रहेंगे. जल्दबाजी में न आएं. पैतृक कार्यं बनेंगे. शासन प्रशासन के कार्य बनेंगे. प्रबंधकीय कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. सहजता से अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. प्रयास पक्ष में होंगे.
शुभ अंक : 1 2 6 और 8, शुभ रंग : मैजेंटा
मिथुन- सभी का साथ समर्थन बना रहेगा. बड़ी सोच रखेंगे. भाग्यबल से परिणाम अनुकूल बने रहेंगे. विभिन्न कार्य सधेंगे. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. दीर्घकालीन लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. सूची बनाकर तैयारी से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा. निसंकोच होंगे. वाणिज्यिक प्रयास बेहतर बना रहेगा. आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनाए रखेंगे. शिक्षा पर जोर रहेगा.
शुभ अंक : 1 2 5 और 8, शुभ रंग : पीच कलर
कर्क- साधारण दिन है. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखेंगे. सेहत से समझौता नहीं करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें. नियमों की अनदेखी से बचें. वाद विवाद बहस में न पड़ें. तैयारी से आगे बढ़ें. जिद जल्दबाजी में न आएं. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता बनाए रखेंगे. कार्य प्रभावित होंगे. अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें. स्वास्थ्य पर जोर रखें. सक्रियता रखें.
शुभ अंक : 1 2 और 8, शुभ रंग : हल्का गुलाबी
सिंह- उत्पादन को बढ़ाने में मददगार दिन है. समकक्षों पर विश्वास बढ़ेगा. शुभ सूचना मिलेगी. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी. स्थायित्व को बल मिलेगा. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे. दाम्पत्य में शुभता सहजता बढ़ेगी. अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. खानपान में सात्विकता रखेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. निर्णय ले सकेंगे.
शुभ अंक : 1 2 4 7, शुभ रंग : बरगंडी रेड
कन्या- कर्मठता को बल देने वाला समय है. सेवाभावना और लगन से जगह बनाए्रंगे. कार्य व्यापार में सफलता पाएंगे. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. विपक्षियों से सजगता बनाए रहेंगे. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे. प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश रखें. नौकरी के प्रयास गति लेंगे. कामकाजी संबंधों में सहजता रखेंगे. करियर कारोबार में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. उधार के लेनदेन से बचेंगे. रुटीन संवार पाएगा. तर्कशीलता रखें.
शुभ अंक : 1 2 5 8, शुभ रंग : लाइट ब्राउन
तुला- व्यक्तिगत प्रयत्न बेहतर होंगे. पेशेवर उपलब्धियां बढ़ेंगी. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. सकारात्मक बनी रहेंगी. उच्च मनोबल बना रहेगा. इच्छित प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. आर्थिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा. सजगता एवं सतर्कता बढ़ाएंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल संवार पाएंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि बनी रहेगी. सीख सलाह बनाए रखेंगे. शै़क्षक गतिविधियां बढ़ेंगी.
शुभ अंक : 1 2 6 और 8, शुभ रंग : बेबी पिंक
वृश्चिक- आत्मविश्वास बल पाएग. व्यक्तिगत सक्रियता बढ़ेगी. परिवारीजन साथ समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहेंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. प्रबंधन पक्ष बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी. जिद जल्दबाजी अहंकार से बचें. सामंजस्यता पर जोर दें. कार्य व्यवसाय में गति रहेगी. यात्रा संभव है.
शुभ अंक : 1 2 8 9, शुभ रंग : मेहरून
धनु- सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा. वातावरण अनुकूल रहेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. आवश्यक सूचनाएं साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी. संपर्क संवाद में रुचि लेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे. समझ बेहतर रहेगी. साहस पराक्रम बना रहेगा. सामूहिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधुओं का साथ पाएंगे. सामाजिकता सहकारिता बनी रहेगी.
शुभ अंक : 1 2 3 8, शुभ रंग : ऑरेंज
मकर- कुल कुटुम्ब से करीबी बढ़ेगी. परिवार में हर्ष आनंद से रहेंगे. वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनाए रखेंगे. चहुंओर तेजी दिखाएंगे. परंपरागत मामले पक्ष में बने रहेंगे. पारिवारिक व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. श्रेष्ठ जनों का घर आगमन होगा. धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे. परिवार में सुख सौख्य बढ़े. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. रक्त संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी.योग्यता प्रदर्शन के अवसर बनेंगे.
शुभ अंक : 2 8 और 9, शुभ रंग : रस्ट कलर
कुंभ- रचनात्मक एवं आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. अपनों से किया वादा निभाएंगे. तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे. नवाचार अपनाएंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं के केंद्र में रहेंगे. दीर्घकालिक कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. विविधि प्रयासों में रुचि रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. नए कार्यां की शुरूआत कर सकते हैं. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा.
शुभ अंक : 1 2 5 और 8, शुभ रंग : फिरोजी
मीन- रिश्तेदारों से भेंट के अवसर बनेंगे. शुभ कार्यां में शामिल होंगे. दिखावे में रुचि लेंगे. लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे. सफेदपोश ठगों से दूरी रखेंगे. धैर्य बनाए रखेंगे. निवेश को मजबूती मिलेगी. संबंधियों से सहज रहेंगे. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. सहजता बढ़ाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे. उधार से बचेंगे. कार्य समय से पूरा करें. बजट से चलें.
शुभ अंक : 1 2 3, शुभ रंग : पीच कलर







