जया बच्चन का पारा फिर हुआ हाई!

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन पैपराजी को कुछ खास पसंद नहीं करतीं और इस बात से अब सभी वाकिफ हैं. अभिनेत्री को अक्सर तस्वीरें खींचे जाने पर पैपराजी पर भड़कते देखा गया है. सोशल मीडिया पर भी जया बच्चन के ऐसे कई वीडियो वायरल (Jaya Bachchan Video) हो चुके हैं, जिनमें वह शटरबग्स की क्लास लगाती नजर आई हैं और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला. शुक्रवार को, जया बच्चन, पामेला चोपड़ा के निधन के बाद संवेदना व्यक्त करने के लिए मुंबई में फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के घर पहुंची थीं. जया के पहुंचते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और हमेशा की जया उन पर भड़क उठीं.

आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचीं जया बच्चन को जैसे ही पैप्स ने अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, दिग्गज अभिनेत्री ने उन्हें दूरी बनाए रखने के लिए कहा. इस दौरान वह काफी नाराज भी दिखीं. जया पैप्स से कहती हैं, “मुझे दूरी चाहिए,” जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने पैप्स को उनसे दूर रहने का निर्देश दिया. इस दौरान जया बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी थीं.

यहां देखें वायरल क्लिपः

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि, नेटिजन्स जया बच्चन के इस वीडियो को देखकर बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इस बात का जिक्र किया कि कैसे जया अक्सर शटरबग्स से निराश हो जाती हैं और उन्हें देखकर भड़क उठती हैं. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट में लिखा- “अब तो आदत सी है हो गई है मुझको.” एक अन्य ने लिखा- ‘दूर रहो रे तुम लोग.’

बता दें, यश चोपड़ा की पत्नी और प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का गुरुवार, 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया. वह 74 वर्ष की थीं. परिवार ने एक बयान जारी कर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की और खुलासा किया कि अंतिम संस्कार उसी दिन सुबह 11 बजे हुआ था. चोपड़ा परिवार की ओर से जारी नोट में कहा गया- “भारी मन से, चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ. हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं.”

 

Author