ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका हमारे जीवन पर सीधा अच्छा और बुरा असर पड़ता है. ठीक वैसे ही शकुन शास्त्र के अनुसार कई संकेतों के आधार पर भविष्यवाणी की जा सकती है. कई बार हमारे आस-पास कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हमें भविष्य में होने वाली घटना का संकेत देती हैं, लेकिन हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं और बाद में जब कोई घटना घटित हो चुकी होती है तब हमें इस दौरान दिए गए संकेत समझ आते हैं, लेकिन शकुन शास्त्र के आधार पर आप खुद इनके बारे में पता लगा सकते हैं.
घर में लाल चींटियों का आना होता है अशुभ
आमतौर पर जब हमें अपने भविष्य के बारे में कुछ जानना होता है तो हम किसी ज्योतिष के पास ही जाते हैं, लेकिन शकुन शास्त्र में कुछ पशु-पक्षियों को भी भविष्य बताने वाला माना गया है. अगर हम लाल चिंटियों की बात करें तो घर में इनका आना अशुभ माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार घर में लाल चीटियों का आना दुर्भाग्य का प्रतीक होता है. कहा जाता है कि अगर अचानक घर में लाल चिंटियां दिखाई देने लगें तो आप पर आर्थिक संकंट आ सकता है.
कबूतर का घर में घोंसला बनाना देता है यह संकेत
अगर कबूतर की बात की जाए तो अगर आपके घर में किसी कबूतर ने घोंसला बनाया है तो यह भी आपके लिए सही नहीं है. इसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. वहीं अगर सफेद कबूतर आपके घर में घोंसला बनाता है तो यह शुभ होता है.
चिड़िया और गौरेया का आना होता है शुभ
इसके अलावा अगर चिड़िया और गौरेया आपके घर में घोंसला बनाती है तो यह सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि अगर आपके घर में किसी चिड़िया या गौरेया ने घोंसला बनाया है तो उसे हटाना नहीं चाहिए बल्कि उसके लिए रोजाना दाना-पानी रखना चाहिए. बता दें, घर में कभी भी किसी पक्षी को बंदी बनाकर नहीं रखना चाहिए. यह आपके जीवन में दुर्भाग्य का कारण बन सकता है.









