ऑनलाईन सट्टा एप के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ फिर से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी सुपेला क्षेत्र में रेड्डी अन्ना बुक नाम से पैनल चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 4 लैपटाप, 4 मोबाइल, एडॉप्टर, कनेक्टर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस इस पैनल को चलवाने वाले आरोपी दीपक नेपाली (32 वर्ष) निवासी कैम्प 1 संग्राम चौक भिलाई को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आपको बदा दें कि दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम छेड़ रखी है। इसके लिए साइबर सेल, क्राइम ब्रांच और अन्य थानों के टीआई व अन्य अधिकारियों को मिलाकर एक टीम गठित की गई है। पुलिस की टीम ऑनलाइन सट्टा को लेकर जांच कर ही रही थी कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सुपेला क्षेत्र में शिवप्रसाद होटल के पीछे और होटल टाईम स्क्वायर सुपेला में कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा का पैनल चलाया जा रहा है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ वहां छापेमारी की। उन्होंने ऑनलाईन सट्टा रेड्डी अन्ना बुक नंबर 109 का संचालन करते हर्ष सिंह सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फरार आरोपी दीपक नेपाली चलवा रहा था पैनल
टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलॉइन सटटे की यह ब्रांच दीपक नेपाली की थी। उसी के द्वारा उन्हें सेलरी पर रखकर यह ब्रांच चलवाई जा रही थी। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस दीपक नेपाली को पुलिस खोज रही है वह बिना पकड़ में आए ऐसे दुर्ग सहित अन्य जिले और राज्यों में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार चला रहा है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  1. हर्ष सिंह (21 वर्ष) निवासी कैम्प 1 शास्त्रीचौक भिलाई
  2. अमन सिंह (21 वर्ष) निवासी जोन-2 क्वा.नं 15एफ खुर्सीपार भिलाई
  3. नवीन चौधरी (20 वर्ष) निवासी केम्प 1 शास्त्रीनगर भिलाई
  4. शिवा बिसाई (22 वर्ष) निवासी बालाजीनगर जोन-03 खुर्सीपार भिलाई

Author