नाबालिग छात्र का अपहरण कर युवकों ने सुनसान जगह पर बेरहमी से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हिरासत में 6 आरोपी, जांच जारी

Spread the love

सक्ती : सक्ती जिले के अड़भार चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
मिली जानकारी के मुताबिक आत्मानंद स्कूल मालखरोदा में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र सुबह करीब 11 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. परिजनों का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद रास्ते में चार मोटरसाइकिलों पर सवार 8 से 9 युवकों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास पहुंचाया. वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोपियों ने छात्रों की गाड़ी की चाबी और नकदी भी छीन ली.
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की. घटना के बाद छात्र करीब शाम 4 बजे अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी. इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है.
पुलिस ने अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है. जिनमें चार नाबालिग हैं. उनसे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि छात्र को किस कझ से निशाना बनाया गया और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका क्या थी.

Author