मुस्कान रात्रे

तस्करी पर शिकंजा, नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाली मुस्कान गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, सूखा नशा बेचने का आरोप

Spread the love

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में 4 मई 2026 को गोकुल नगर शमशान घाट के पास मोहम्मद अनीस और कपिल तिवारी को 73 नग नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 389/26, धारा 22-बी एनडीपीएस एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
मामले के गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने मुस्कान रात्रे से अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट लेकर लोगों को बेचना कबूल किया था. पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपिया मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में सूखे नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.
इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में थाना टिकरापारा से सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर सिंह द्वारा संयुक्त पुलिस टीम तैयार की गई. 4 मई 2026 को मुखबिर से खबर मिली कि गोकुल नगर शमशान घाट के पास 2 लोग अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशीली टैबलेट के बेचने ग्राहक तलाश कर रहे हैं.
इस खबर पर फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिया के दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ और तलाशी ली गई. उनके संयुक्त कब्जे से अवैध नशीली टैबलेट 73 नग जप्त की गई. आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि टैबलेट को मुस्कान रात्रे पति प्रिंस यदु, उम्र 27 साल निवासी हिरापुर साहू के घर के सामने, थाना कबीर नगर, रायपुर से लेकर लोगों में बेचते हैं.
आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 22-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. आरोपिया का लगातार पता तलाश किया गया. नहीं मिलने पर धारा 193(9) बी.एन.एस.एस. के तहत अभियोग पत्र अदालत में पेश किया गया. फरार आरोपिया का लगातार पता तलाश कर आरोपिया को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
मुस्कान रात्रे पति प्रिंस यदु उम्र 27 साल निवासी – हिरापुर, साहू के घर के सामने, थाना कबीर नगर, रायपुर छत्तीसगढ़

Author