कबीरधाम में पिकअप से मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 5 मवेशी बरामद, वाहन जप्त

Spread the love

कबीरधाम :  कबीरधाम जिला की कुकदूर पुलिस टीम ने मुखबिर की खबर पर पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कुकदूर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पांच मवेशी बरामद किया गया. साथ ही पिकअप वाहन भी जप्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अमलीटोला (बदना), कारीढाप रोड, कुकदूर क्षेत्र में मवेशियों को पिकअप वाहन में कत्लखाने ले जाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर जांच की. जांच के दौरान पिकअप वाहन में 5 नग मवेशी पाए गए.
इस मामले में जोहन सिंह मरावी (35 वर्ष), निवासी कारीढाप, थाना कुकदूर; हीरापन्ना बघेल (38 वर्ष), निवासी परसाकांपा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली और दुबेन्द्र धृतलहरे (30 वर्ष), निवासी देवरी, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली के खिलाफ थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है.
पुलिस द्वारा कार्रवाई में 5 नग मवेशी कीमत 1,00,000/- रुपये और एक महेन्द्र बोलेरो पिकअप वाहन, कीमत 9,00,000/रुपये, कुल 10,00,000 (दस लाख रुपये) की संपत्ति जब्त की गई.

Author