Spread the love

महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र में एनएच-353 पर शहीद स्मारक के पास सोमवार सुबह 9:30 बजे बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार सवार छह लोग घायल हो गए. हादसे में दो घायलों को गंभीर चोटें आने पर रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद के वार्ड नंबर 16 (पुराना रावण भांठा) निवासी रेशकुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बड़े भाई गणेश सिंह चौहान अपने परिवार के साथ कार नम्बर CG 04 LG 0568 से ग्राम गुखेरा, आरंग जा रहे थे. सुबह करीब 9:30 बजे शहीद स्मारक के पास ट्रक नम्बर CG04 QY 6372 के चालक ने वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को साइड से टक्कर मार दी. कार को चालक दीपक सिंह चौहान चला रहा था.
हादसे में गणेश सिंह चौहान, उनकी पत्नी रानी सिंह चौहान, शुभांगी चौहान, तनीश सिंह चौहान, आयान सिंह चौहान और कार चालक दीपक सिंह चौहान घायल हुए. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. इनमें दीपक सिंह चौहान और शुभांगी चौहान को गंभीर चोटें होने की वजह से रायपुर रेफर किया गया. जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
मामले में महासमुंद थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत FIR क्रमांक 0477/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Author