आज श्रावण (अधिक) मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, हस्त नक्षत्र, शिव योग, तैतिल करण और सोमवार का दिन है. आज सावन महीने का तीसरा और अधिक मास का प्रथम सोमवार का व्रत है. सावन का महीना 4 जुलाई को शुरू हुआ था, जो 31 अगस्त तक रहेगा. अधिक मास लगने के कारण इस वर्ष सावन दो महीने तक रहेगा. मान्यता है कि भोलेनाथ का यह अत्यंत प्रिय महीना है. इस पूरे महीने शिव जी के भक्त उनकी पूजा-अर्चना करने हैं और व्रत रखते हैं. सावन में सोमवार का भी विशेष महत्व है. आमतौर पर प्रत्येक वर्ष चार सावन सोमवार का व्रत लोग रखते हैं, लेकिन इस वर्ष अधिक मास के कारण आठ सोमवार का व्रत लोग रखेंगे.
बताया जा रहा कि इस सोमवार व्रत पर तीन योग जैसे रवि योग, सिद्ध योग, शिव योग एक साथ बन रहे हैं. सावन सोमवार में भगवना शिव जी पूजा बेहद ही श्रद्धा भाव से की जाती है. इस पूजा में रुद्राभिषेक का बेहद महत्व है. यदि सच्ची भक्ति, लगन, आस्था से पूजा-आराधना शिव जी की आप करें तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं. भोलेनाथ प्रसन्न होने पर मनचाहा और योग्य जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद देते हैं. सुबह सवेरे उठ कर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहन लें. पूजा स्थल पर शिव जी की मूर्ति रखें. दीपक, धूप, अगरबत्ती जलाएं. आप मंदिर जाकर भी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकते हैं. पूजा में भोलेनाथ की पंसदीदा चीजें अर्पित करें. सुपारी, बेल पत्र, शहद, भस्म आदि चढ़ाएं. आरती करें और पूजा के दौरान शिव मंत्रों का भी उच्चारण करते रहें. पूजा के आखिर में सोमवार व्रत की कथा पढ़ें. सोमवार व्रत करने से परिवार सदा खुशहाल रहता है. घर में सुख-समृद्धि है. शंकर भगवान प्रसन्न होकर सदा अपना आशीर्वाद भक्तों पर बनाए रखते हैं.
24 जुलाई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण (अधिक) शुक्ल षष्ठी
आज का करण – तैतिल
आज का नक्षत्र – हस्त
आज का योग – शिव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल -पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:06:00 AM
सूर्यास्त – 07:25:00 PM
चन्द्रोदय – 11:07:00
चन्द्रास्त – 23:06:00
चन्द्र राशि– कन्या
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:39:36
मास अमांत – श्रावण (अधिक)
मास पूर्णिमांत – श्रावण (अधिक)
शुभ समय – 12:00:04 से 12:54:43 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:54:43 से 13:49:21 तक
कुलिक– 15:38:38 से 16:33:16 तक
कंटक– 08:21:31 से 09:16:09 तक
राहु काल– 07:46 से 09:26
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:10:48 से 11:05:26 तक
यमघण्ट– 12:00:04 से 12:54:43 तक
यमगण्ड– 10:44:57 से 12:27:24 तक
गुलिक काल– 14:25 से 16:05







