“भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं, जल्द गिरेगी निलंबन की गाज!”
वन परिक्षेत्र छुईखदान में ‘अपनों’ पर मेहरबानी; भ्रष्टाचार के खेल में नपेंगे कई अधिकारी
विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेना और निष्पक्ष जांच के आदेश देना इस बात का संकेत है कि भ्रष्टाचार के इन पुख्ता सबूतों को नजरअंदाज करना अब संभव ही नही नामुमकिन है।

वन विभाग के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। वन परिक्षेत्र छुईखदान में हुए इस घोटाले की गूंज अब मुख्यालय तक पहुँच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मंडलाधिकारी (DFO) खैरागढ़ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुरुआती जांच में ही “तहलका पत्रिका” द्वारा भ्रष्टाचार के ऐसे पुख्ता सबूत पेश किये गये हैं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
मजदूरी का पैसा ‘भाई-बहन’ के खातों में
जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने सरकारी धन का गबन करने के लिए अपने ही परिवार को ‘मजदूर’ बना दिया। प्रमाणों के अनुसार, धरातल पर काम करने वाले असली मजदूरों के बजाय वन रक्षक ने अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में मजदूरी का भुगतान किया।
मिलीभगत और फर्जीवाड़े का यह केवल एक व्यक्ति की चूक नहीं, बल्कि एक संगठित भ्रष्टाचार है।
शुरुआती जांच के मुख्य बिंदु:
पारिवारिक खातों का उपयोग: विभाग के कर्मचारियों ने धरातल पर कार्य करने वाले वास्तविक मजदूरों के स्थान पर अपने ही भाई-बहनों और सगे-संबंधियों के बैंक खातों में मजदूरी की राशि हस्तांतरित की है। इसके पुख्ता प्रमाण “तहलका पत्रिका” द्वारा विभाग सौपें गये हैं।
दस्तावेजों में हेराफेरी: वन रक्षक और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ने मिलकर फर्जी उपस्थिति पत्रक (मस्टर रोल) तैयार किए, जिन्हें
भुगतानकर्ता अधिकारी (Disbursing Officer) ने बिना किसी भौतिक सत्यापन के इन फर्जी बिलों को मंजूरी दी, जिससे उनकी भूमिका भी संदिग्ध हो गई है जब मजदूरी का भुगतान सीधे कर्मचारियों के परिजनों (भाई-बहन) के खातों में किया गया हो, तो यह ‘वित्तीय अनियमितता’ और ‘हितों के टकराव’ (Conflict of Interest) का सीधा मामला बनता है।
आगामी संभावित कार्रवाई:
निलंबन (Suspension):
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी और वन रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा सकता है?
विभागीय जांच (Departmental Enquiry): प्रारंभिक जांच के बाद एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की जा सकती है?
एफ़आईआर (FIR): सरकारी धन के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले में पुलिसिया कार्रवाई या भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संलिप्तता की संभावना प्रबल है।
आय से अधिक संपत्ति:
अधिकारियों की जीवनशैली और संपत्तियों की जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत एक अलग जांच का आधार बन सकती है।
“सरकारी खजाने पर अपनों का डाका:
चमचमाती कारों और बेनामी संपत्ति के पीछे छिपा है वन विभाग का काला सच।”
“भ्रष्टाचार का ‘ग्रीन’ घोटाला:
वन रक्षक से लेकर बड़े अफसरों तक बिछा है फर्जीवाड़े का जाल।”
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय है कि इन अधिकारियों के पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति मौजूद है।
वन परिक्षेत्र छुईखदान में चल रही गवाहों पर दबाव बना कर बयान बदलने की कवायद।
फर्जी मजदूरी भुगतान में नही मुकर सकते गवाह।
तहलका पत्रिका के द्वारा पूर्व में ही लिये जा चुके बयान के विडियों/दस्तावेज सुरक्षित।
वन परिक्षेत्र छुईखदान में फर्जी मजदूरी भुगतान के आरोपों और गवाहों पर दबाव बनाने की खबरें सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने की ओर इशारा करती हैं।
गवाहों के पूर्व बयान की महत्ता
साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act): यदि गवाह बाद में दबाव में आकर मुकरते भी हैं, तो पूर्व में स्वेच्छा से दिए गए वीडियो बयान उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाने और सच को सामने लाने में और भी कारगर हैं।
होस्टाईल विटनेस (Hostile Witness):
यदि कोई गवाह दबाव में आकर अदालत या जांच टीम के सामने बयान बदलता है, तो उसे ‘होस्टाईल’ घोषित किया जा सकता है, लेकिन उनके पुराने बयानों के आधार पर जांच / कार्यवाही जारी रखी जा सकती है।
मुख्य बिंदु 👇
फर्जी मजदूरी भुगतान
(Financial Fraud)
फर्जी मजदूरी भुगतान का मामला केवल बयानों पर निर्भर नहीं होता, इसमें दस्तावेजी साक्ष्य सबसे अहम होते हैं:
मस्टर रोल (Muster Roll): यदि मस्टर रोल में दर्ज लोगों ने मौके पर काम नहीं किया है, तो उनकी उपस्थिति और भुगतान के रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच की जा सकती है।
बैंक ट्रांजेक्शन:
पैसा किसके खाते में गया और वहां से कैसे निकाला गया, इसका डिजिटल ट्रेल (Digital Trail) मिटाया नहीं जा सकता।
गवाहों पर दबाव डालना एक अपराध है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत किसी गवाह को धमकाना, प्रलोभन देना या बयान बदलने के लिए मजबूर करना एक दंडनीय अपराध है।
इन धाराओं के तहत हो सकती है बड़ी कार्रवाई
कानूनी विशेषज्ञों और विभागीय सूत्रों के अनुसार, संलिप्त अधिकारियों पर निम्नलिखित धाराओं के तहत गाज गिर सकती है?
“तहलका पत्रिका” के द्वारा पुछे गये सवाल में विभागीय उच्चाधिकारी के कथन
प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के साक्ष्य अत्यंत गंभीर हैं। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। निलंबन और कठोर कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया पाइपलाइन में है।”
🔥 जांच के घेरे में:
वन परिक्षेत्र अधिकारी (RO)
सहायक परिक्षेत्र अधिकारी (SRO)
वन रक्षक (Guard)
⚖️ कानूनी घेरा:
विभागीय सूत्रों के अनुसार, दोषियों पर IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (सरकारी पद का दुरुपयोग), 467 और 468 (दस्तावेजों में कूटरचना) के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी के साथ साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।










