बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोजा जा रहा भोजन ठंडा रहता है। इसकी अनेकों मर्तबा ट्रेन में शिकायत की गई लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत डीआरएम व रेलवे के अन्य वरिष्ठ अफसरों से की है। इसके बाद सीनियर डीसीएम ने स्पेशल ड्राइव चला कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
वंदेभारत एक्सप्रेस के केटरिंग संचालक द्वारा लगातार यात्रियों ठंडा भोजन कराया जा रहा है। इसकी शिकायत नई नहीं है।अनेकों मर्तबा इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ट्रेन में किसी ने भी यात्रियों की इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे महाप्रबंधक और डीआरएम से की। इसके बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और आईआरसीसीटी के स्थानीय प्रबंधक से लेकर केटरिंग संंचालक से जानकारी ली गई। शुक्रवार से तीन दिन तक विशेष जांच अभियान इस ट्रेन में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कमर्शियल विभाग के अफसरों को इसकी जवाबदारी दी गई है।









