Russia Luna 25: गिरने से चांद पर हुआ है 33 फीट चौड़ा गड्ढा, नासा ने खोज निकाली वो जगह

Spread the love

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने रूस के फेल मून मिशन की एक तस्वीर जारी की है। रूस का लूना-25 मिशन पिछले महीने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास क्रैश हो गया था। इस तस्वीर को अब वायरल किया गया है। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि Luna-25 के क्रैश से से पहले और बाद में चंद्रमा की सतह पर बदलाव आया है जिस वजह से गड्ढा दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि रूस का लूना-25 मिशन अपनी तय गति से ज्यादा तेज स्पीड में गया था। जिसकी वजह से तय ऑर्बिट पार करके चांद की सतह से टकरा गया। अगर वह क्रैश नहीं होता तो रूस 47 साल बाद चांद की सतह पर लैंडिंग की उपलब्धि हासिल कर सकता था।

33 फीट चौड़ा मिला गड्ढा
नासा के अधिकरियों के बयान के अनुसार, नया गड्ढा लगभग 33 फीट (10 मीटर) चौड़ा है और यह गड्ढा लगभग 57.865 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 61.360 डिग्री पूर्वी देशांतर पर लगभग 360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जिस प्वाइंट पर लूना 25 उतरने वाला था, यह गड्ढा वहां लगभग 400 किलोमीटर दूर है।

भारत ने रचा इतिहास
वहीं, दूसरी तरफ 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 उपग्रह ने बुधवार शाम विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया। इस सफलता के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया।

 

Author