बालोद: दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, 5 लोग घायल

Spread the love

बालोद। छत्तीसगढ़ के जिले में सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं. बालोद जिले में दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 5 लोग घायल हो गए. 3 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं. घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, लिमउडीही गांव के पिता पुत्र अपनी बाइक से दल्ली राजहरा अपने निजी काम से जा रहे थे. वहीं कुआंगोंदी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर शादी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी कुंवागोंदी गांव के पास दोनों बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई.

Author