महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार मे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पूजा अर्चना, फूल-मालाओं से अभिनंदन, निर्दलीय पार्षद पुनाराम कांग्रेस में शामिल

Spread the love

गरियाबंद/अमलीपदर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को गरियाबंद आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया. बड़ी तादाद में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर पहुंचे। प्रसिद्ध कथावाचक युवराज पांडेय से शिष्टाचार भेंट की. इसके बाद वे भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. तिरंगा चौक पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. उनके स्वागत के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक बड़ी तादाद में मौजूद रहे.
अमलीपदर प्रवास के दौरान भूपेश बघेल स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारियां की थीं।स्थानीय स्तर पर इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक अवसर माना जा रहा है.
स्थानीय कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पलिका के निर्दलीय पार्षद पुनाराम को कांग्रेस का गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया.
इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने पुनाराम का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और स्थानीय निकायों में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनसेवा और विकास की राजनीति में विश्वास करती है. उन्होंने विश्वास जताया कि पुनाराम के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा और जनता के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा.
वहीं, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पुनाराम ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और भूपेश बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.
स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निर्दलीय पार्षद पुनाराम के कांग्रेस में शामिल होने से आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है और पार्टी को स्थानीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोमवार को शाम 6 बजे मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम अमलीपदर अंतराष्ट्रीय कथावाचक युवराज पांडेय के बुलावे पर पहुंचे इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर मे पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश मे सुख शांति खुशहाली की कामना की, कथावाचक पंडित युवराज पाण्डेय ने भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया.
बघेल ने कहा संस्कृति और धार्मिक प्रचार से आचार्य का मान सम्मान शिखर पर है. ऐसे महान विभूतियों को अपने कार्य में निरन्तर लगे रहना और उन्हें उसी मार्ग पर आगे बढ़ाना ही हमारा कर्तव्य होना चाहिए. आचार्य जिस स्थान पर है उनका सम्मान सदैव बना रहेगा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति विरासत और धार्मिक आस्था समाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है. भगवान श्री जगन्नाथ का संदेश सभी को साथ लेकर चलने मानव सेवा और लोक कल्याण मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है.
रथयात्रा पर्व समाज को एकता भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यो से जोड़ने का कार्य करता है. बघेल के साथ कांग्रेस सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, गुंण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद,जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा समेत कई कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे हुए थे.
आचार्य के सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर आचार्य युवराज पाण्डेय के सुरक्षा पर सवाल उठाया. बोले कि हजारों लाखों की भीड़ में पहुँच प्रदेश के कथावाचक धर्म का प्रचार कर रहे. यही कार्य दूसरे राज्य से आए कथावाचक करते है तो उन्हें सुरक्षा मिलता है. पंडित युवराज पाण्डेय को भी सुरक्षा मिलना चाहिए. बघेल ने कहा मैंने सरकार को आचार्य की सुरक्षा बढ़ाने पत्राचार किया है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही गरियाबंद से अमलीपदर के लिए निकले उनका जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया. जिसके कारण श्री बघेल तीन घंटे देर से अमलीपदर पहुंचे. मैनपुर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व मे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ऐतिहासिक गाजेबाजे के साथ स्वागत किया और भूपेश बघेल को फुलमालाओ से लाद दिया.
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, निहाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, टीकम सिंह कपिल, डोमार साहू, लिकेश यादव, तनवीर राजपूत, कोमल ठाकुर, पिलेश्वर सोरी, हुलार कश्यप, जाकिर रजा, लिलेश साहू, नीरा कपिल, रामभरोसा नेताम, बनसिंग सोरी, खेलन साहू, शेखर पटेल, इमरान खान, फिरतु मंडावी, आशीष राय, उवैश भट्टी, अयान रजा, जिला महामंत्री नीरज ठाकुर, तपेश्वर ठाकुर, सेवन पुजारी, ललिता यादव, पंकज मांझी, श्रवण सतपति, अनुराघ बाघे, भुवन यादव, जगबंधु सिन्हा, चित्रांश ध्रुव, अमृत पटेल एवं सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे वही धवलपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया. इस दौरान हबीब मेमन, शत्रुघन सिन्हा, टिकेश्वर तिवारी, महेन्द्र बारले, हेमलाल बारले, चंदा बारले, मनीराम यादव, कंदार प्रधान, फिरता निषाद, केदार दाउ, भिकम सिन्हा, नुतन मरकाम, रेवती यादव, दिनेश ठाकुर, लोकेश ठाकुर, नेपाल सोरी सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के लोग मौजूद थे.

Author