कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों के जीवन में इतनी समस्याएं होती हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि इन समस्याओं से किस तरह पार पाया जाए. भरसक प्रयास के बाद भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो लगातार मनुष्य के जीवन में अड़चन पैदा करती हैं. जिसके कारण मिलने वाली सफलता का अनुपात घट जाता है. यदि आप भी लगातार कई कार्यों में असफल हो रहे हैं और चाहते हैं कि आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो इसके लिए सप्ताह के 7 दिन घर से निकलने के पहले अलग-अलग चीजें खाकर निकलें. ये ज्योतिषी उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
रविवार का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप रविवार के दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले पान खाकर निकलें. ऐसा करने से आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त होगी.
सोमवार का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी विशेष काम से सोमवार के दिन जा रहे हैं तो घर से निकलने के पहले एक बार खुद को आईने में जरूर देखें. इस उपाय से आप जिस काम के लिए निकल रहे हैं उस काम में आसानी से सफलता प्राप्त होगी.
मंगलवार का उपाय
यदि आप कोई विशेष काम से मंगलवार के दिन निकल रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छोटा सा गुड़ का टुकड़ा अपने मुंह में डाल लें. इससे आपके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे.
बुधवार का उपाय
यदि लंबे समय से आपके काम रुके हैं और उसे आप बुधवार के दिन पूरा करने जा रहे हैं तो घर में रखा हरा धनिया का थोड़ा सा सेवन करें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.
गुरुवार का उपाय
यदि आप किसी विशेष काम से गुरुवार के दिन घर से निकल रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार थोड़े से जीरे का सेवन कर लें. उस काम में सफलता प्राप्त होगी.
शुक्रवार का उपाय
यदि आप शुक्रवार के दिन घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर निकल रहे हैं तो दही और चीनी का सेवन करें. इससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.
शनिवार का उपाय
यदि आप शनिवार के दिन किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं तो एक अदरक के टुकड़े का सेवन जरूर करें. इस उपाय से आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है.









