

बालोद धमतरी मार्ग पर ग्राम भरदा के पास सड़क हादसे में चंदन बिरही में पदस्थ व्याख्याता नीता बघेल 50 वर्षीय की मौत हो गई। उन्हें एक ट्रक ने रौंदा। उनके साथ स्कूटी में जा रही एक अन्य शिक्षिका मीना साहू भी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिन्हे गुरुर के बाद धमतरी के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल चंदन बिरही में पदस्थ थी। जो सुबह करीब 9:45 बजे बालोद में बोर्ड परीक्षा के पेपर जांच के लिए जा रहे थे। नीता बघेल की मौके पर मौत हो गई थी। जो कोलिहा मार की रहने वाली थी तो मीना साहू बोहार डीह की रहने वाली हैं। दोनों एक ही स्कूटी में जा रहे थे। ट्रक बालोद की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिर पड़ी। इतने में ट्रक का पहिया नीता के सिर से गुजर गया और सिर चकनाचूर हो गया। इस घटना से शिक्षा जगत में जमकर आक्रोश है।






