तालिबान बलों के छापे में ISIS के छह आतंकवादी ढेर

Spread the love

अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत में बीती रात तालिबान बलों के छापे में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट ISIS के छह आतंकवादी मारे गए। तालिबान प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ISIS की क्षेत्रीय शाखा- ‘इस्लामिक स्टेट इन खुरासन प्रोविंस’, अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के समय से तालिबान का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रहा है।

इस्लामिक स्टेट ने तालिबान बलों तथा अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हुए अपने हमले तेज कर दिये हैं। बाल्ख के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि सोमवार रात को अभियान के दौरान नाहरी जिले में आईएस के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया और इस आतंकवादी संगठन के छह सदस्य मारे गये।

 

Author