फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. फलों में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिंस पाए जाते हैं. यही वजह है कि रोजाना के डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है. उसी तरह का एक फल सीताफल है. सीताफल को कई नामों से जाना जाता है जैसे कस्टर्ड एप्पल, शुगर एप्पल, चेरिमोया, शरीफा आदि. सीताफल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह फल विटामिन सी, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और आयरन आदि से भरपूर होता है. यह फल हार्ट और डायबिटीज दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आइए आज आपको सीताफल के होने वाले फायदे बताते हैं.
1. विटामिन C का बेहतरीन स्त्रोत: वेबएमडी के अनुसार, सीताफल में मौजूद विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है. सीताफल हार्ट और डायबिटीज के बेहद फायदेमंद होता है. विटामिन C की पूर्ति के लिए सीताफल का सेवन किया जा सकता है.
2. आंखों को स्वस्थ रखे: सीताफल आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सीताफल में मौजूद ल्युटिन एक पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों में पाया जाता है. यह फ्री रेडिकल्स से बचाता है और आंखों की कई समस्याओं को दूर करके आंखों की हेल्थ को सही रखता है. आंखों के हेल्थ के लिए सीताफल बहुत फायदेमंद होता है.
3. ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल: सीताफल ब्लड प्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सीताफल में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड वेसल्स को डाइल्यूट होने में मदद करता है. सीताफल खाने से ब्लड प्रेशर लो रहता है. इससे हार्ट डिजीज से भी बचाव संभव है.
4. अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद: सीताफल खाना अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके सेवन से फेफड़े के सूजन दूर होने के साथ एलर्जी की समस्या भी कम होती है. सीताफल के रोजाना सेवन से शरीर हेल्दी रहता है.
5. डाइजेस्टिव सिस्टम सुधारे: सीताफल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रखने में मदद मिलती है और कब्ज व डायरिया जैसी समस्याएं दूर होती हैं. इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सही बना रहता है.
इम्यूनिटी बढ़ाए: सीताफल विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने और रोगों से बचाने में फायदेमंद है. इसकी कमी से इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है. इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद मददगार होता है.







