सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार का बड़ा अधिक महत्व माना जाता है. आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार है. आज के दिन पवन पुत्र बजरंगबली का विधि विधान पूर्वक पूजा करनी चाहिए. हिंदू पंचांग के मुताबिक आज ही के दिन यानी 30 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. एक साथ गंगा दशहरा और जेष्ठ का मंगल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई संयोग में बन रहा है.
आज के दिन गंगा नदी में स्नान ध्यान करके जहां एक तरफ सात जन्मों के पापों से मुक्ति मिलेगी, तो दूसरी तरफ पवन पुत्र बजरंगबली का आज के दिन विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करने से समस्त मनोकामना की पूर्ति भी होगी. लेकिन आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे आज के दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए. आज के दिन बताए गए कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज का दिन शुभ
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के मुताबिक एक साथ ज्येष्ठ का मंगल और गंगा दशहरा का पर्व पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में इस दिन लोग नाना प्रकार की सिद्धियां प्राप्त करने के लिए नाना प्रकार के उपाय भी करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज का दिन कई शुभ संयोग से भरा है. आज के दिन कुछ कार्य करने से बचना चाहिए.
आज के दिन भूलकर भी ना करें यह गलती
ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार के दिन पैसों के लेनदेन ना करें ऐसा करना शुभ माना जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका पैसा डूब जाता है या फिर कर्ज का बोझ पड़ता है. धन हानि और आर्थिक तकनीकी समस्या होने लगती है.
आज के दिन लंबी यात्रा करते से भी बचना चाहिए. आज के दिन पवन पुत्र बजरंगबली का विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करने की उत्तर और पश्चिम दिशा में यात्रा करना अच्छा नहीं माना जाता है. अगर आप यात्रा करते भी हैं तो घर से गुड़ खाकर ही निकले.
आज के दिन मांस और शराब के सेवन करने से भी बचना चाहिए. सभी मंगलवार के मुताबिक बड़े मंगलवार को बहुत श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन तामसिक भोजन ना करें वरना जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होगी.
आज के दिन गरीब असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए. प्यासे को पानी पिलाना चाहिए और भूखे को खाना खिलाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो पवन पुत्र बजरंगबली की कृपा आप पर रहेगी.










