महासमुंद। महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 3 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के पास से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक ड्रम को पकड़ा गया है। जिसमें 1 करोड़ 60 लाख रूपए का थेटावेट लिक्विड पकड़ा गया है।
@ChhattisgarhCMO @tamradhwajsahu0 @DPRChhattisgarh @CG_Police @MahasamundDist #mahasamund
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस की गांजा तस्करी पर बडी कार्यवाही।अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार। pic.twitter.com/0j8CLtkVQp— Mahasamund Police (@MahasamundP) April 11, 2023
वैसे तो जिले में पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि महासमुंद में कार्रवाई होने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर कहां से पैदा हो रहे है? 2016 से लेकर अब तक गांजा के खिलाफ कुल 369 तस्करों को पकड़ा गया है।










