मेष- भव्यता और रचनात्मकता से सभी को प्रभावित करेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. लाभ बढ़त पर रहेगा. चहुंओर सफलता पाएंगे. आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे. साज सज्जा पर जोर बना रहेगा. जीवन स्तर संवरेगा. वाणी व्यवहार श्रेष्ठ रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी. अनुकूलन बढ़त पर रहेगा. पुण्यकार्यां से जुड़ेंगे. साख में वृद्धि होगी. योजनाओं को गति देंगे. स्वजनों का आगमन खुशी बढ़ाएगा. उत्सव का माहौल रहेगा.
शुभ अंक : 1 7 और 9, शुभ रंग : गहरा गुलाबी
वृष- लोकप्रियता का ग्राफ चढ़त पर बना रहेगा. निजी मामलों में तेजी लाएंगे. प्रभाविता बढ़ेगी. श्रेष्ठ कार्यां को गति देंगे. लक्ष्यों को समय से पूरा करेंगे. व्यापार में सहजता रहेगी. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. नवीन मामले पक्ष में बनेंगे. सौदे समझौते गति लेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. परिवार का सुख बढ़ेगा. साथ सहयोग पाएंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. सक्रियता से जगह बनाएंगे. सृजनशीलता बढे़गी. लंबित कार्यां को गति देंगे. संबंध बेहतर होंगे.
शुभ अंक : 1 3 4 5 और 7, शुभ रंग : लाल
मिथुन- दिखावे में न आएं. आर्थिक निवेश के प्रयासो में धैय बनए रखे. कामकाज संवार पर रहेंगे. न्यायिक विषयों में सुधार आएगा. वैदेशिक मामलों में सक्रियता रहेगी. खानपान बेहतर बनाए रखेंगे. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. विस्तार के मामले गति लेंगे. खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहें. अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं. नीति नियम मानें. साथी सहयोगी होंगे. विपक्ष से सतर्क रहें. बजट बनाकर चलेंंगे. आवश्यक कार्यां समय पर करें.
शुभ अंक : 1 5 और 7, शुभ रंग : अंजीर समान
कर्क- लाभ के अच्छे संकेत है. अर्थ संपत्ति के मामले पक्ष में बनेंगे. लाभकारी अवसरों में वृद्धि होगी. करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा. सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. पैतृक विषय पक्ष में रहेंगे. रीति नीति पर अमल रखेंगे. तर्कशील बने रहेंगे. लाभ बढ़ेगा. योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी. आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. वाणिज्यिक गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी. महत्वपूर्ण ं प्रयास बनाए रखेंगे.
शुभ अंक : 1 2 5 और 7, शुभ रंग : गुलाबी
सिंह- प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं. महत्वपूर्ण चर्चाओं को गति देंगे. पैतृक कार्यां में शामिल रहेंगे. सभी का सहयोग बनाए रखेंगे. कारोबार अच्छा रहेगा. जिम्मेदारी निभाएंगे. संपर्क बढ़ाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. धैर्य बना रहेगा. पेशेवर संबंध संवरेंगे. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. इच्छित सफलताएं बनी रहेंगी. तैयारी एवं कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे. बड़ी सोच रखेंगे. वरिष्ठों व मित्रों का साथ बना रहेगा. पारिवारिक कार्यां को बल मिलेगा.
शुभ अंक : 1 5 और 7, शुभ रंग : गेरुआ
कन्या- भाग्यबल बेहतर बनाए रखने वाला समय है. लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. धनधान्य और समृद्धि को बल मिलेगा. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. संपर्कां का लाभ उठाएंगे. आस्था भक्ति बढ़ाएंगे. संबंधियों से तालमेल रहेगा. अनुभवियों से सलाह लेंगे. स्वास्थ्य बेहतर होगा. जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे. अनुशासन रखेंगे. निंरतरता पर ध्यान देंगे. बड़प्पन रखेंगे. व्यक्तिगत गतिविधियां बढेंगी. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. धर्म कार्यां में रुचि लेंगे. मनोरंजन में मन लगेगा.
शुभ अंक : 1 5 और 7, शुभ रंग : मेहंदी
तुला- परिजनों का साथ विश्वास बना रहेगा. सभी के लिए प्रयासरत रहेंगे. सहयोग की भावना रखेंगे. रुटीन पर फोकस बढ़ाएंगे. तैयारी पर ध्यान देंगे. भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएं. चर्चा संवाद मेंं सजग रहेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में जिम्मेदारियों को निभाएंगे. धैर्य से कार्य करेंगे. व्यवस्थागत प्रयासों में सतर्क रहेंगे. वाणी व्यवहार सरल रहेगा. आवश्यक कार्य में ढिलाई से बचें. कामकाजी सफलता बनी रहेगी. ठगों एवं अपरिचितों से दूर रहें.
शुभ अंक : 5 6 और 7, शुभ रंग : मैजेंटा
वृश्चिक- तात्कालिक मामलों में सामंजस्यता बढ़ाएं. व्यापारिक कार्यां में सक्रियता आएगी. भूमि भवन के मामलों में गति आएगी. विभिन्न प्रयास संवरेंगे. करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे. नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा. चहुंओर सुधार बना रहेगा. जोखिम के कार्यां को टालेंगे. खानपान सात्विक रखेंगे. साझा मामलों में तेजी दिखाएंगे. करीबी उपलब्धि पाने में सफल सकते हैं. व्यवस्था पर जोर देंगे. विपक्ष को अवसर नहीं देंगे. लापरवाही से बचेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. बड़ी सोच रखें.
शुभ अंक : 1 7 और 9, शुभ रंग : सनराइज
धनु- सूझबूझ और सक्रियता से लाभ बनाए रखेंगे. सहयोगियों और समकक्षों की बात पर ध्यान देंगे. आत्मविश्वास और आस्था रखेंगे. कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी. निजी विषयों में रुचि लेंगे. जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा. कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे. मितभाषी बने रहेंगे. विपक्ष के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. परिश्रम से परिणाम पाएंगे. उत्साह से कार्य करेंगे. तर्क बहस से बचेंगे. आवश्यक कार्यां में स्पष्टता लाएंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे.
शुभ अंक : 1 3 और 7, शुभ रंग : गोल्डन
मकर- मित्रों का साथ बना रहेगां बड़ों से सलाह बनाए रखेंगे. व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे. प्रतिस्पर्धा और भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां में सक्रियता दिखाएंगे. सुलह सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. सभी क्षेत्रो में सकारात्मक प्रदर्शन करेंगे. करियर व्यापार में सफलता पाएंगे. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास रखेंगे. महत्वपूर्ण मामले बनेंगे. रचनात्मकता बनाए रहेंगे. जीत का भाव बना रहेगा. करीबियों के संग हर्ष आनंद के मौके बनेंगे. संकोच हटेगा.
शुभ अंक : 5 7 8, शुभ रंग : पीतवर्ण
कुंभ- सोच बड़ी बनाए रखें. परिजनों में सुख सौख्य समन्वय बढ़ेगा. घर परिवार में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे. चर्चा संवाद प्रभावी रहेंगे. सुख सुविधाओं पर फोकस रखेंगे. सहनशीलता बढ़ाएंगे. जिद अहंकार से बचें. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. सलाह पर ध्यान दें. संबंधों में शुभता का संचार रखेंगे. संकीर्णता एवं स्वार्थ का त्याग करेंगे. कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे. पेशेवर वार्ता में स्पष्टता बनाए रहेंगे. आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा. सहजता रखें.
शुभ अंक : 5 7 8, शुभ रंग : पैरट कलर
मीन- सबको जोडकर चलेंगे. बड़प्पन बना रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. लेनदेन मेंं सावधान रहें. शुभ संदेशों का आदान प्रदान बना रहेगा. परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे. यात्रा के अवसर बनेंगे. आस्था बढ़ेगी. संपर्क संचार का क्षेत्र बड़ा होगा. साहस पराक्रम को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण आर्थिक मामले गति लेंगे. संवाद एवं सहकारिता बढ़ाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. इच्छित सूचना की प्राप्ति हो सकती है. वाणिज्य व्यापार में प्रभावी बने रहेंगे. बंधुजनों से संबंध मजबूत बनाए रखेंगे.
शुभ अंक : 3 और 7, शुभ रंग : गोल्डन







