किस्मत नहीं दे रही साथ तो करें ये विनायक चतुर्थी उपाय, सूर्य और गणेश दोनों की मिलेगी कृपा

Spread the love

हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं तो आइये जानते हैं विनायक चतुर्थी के ये उपाय जिससे भगवान गणेश आसानी प्रसन्न होते हैं और आपका भाग्य साथ देने लगता है।

गणपति बुद्धि के देवता हैं, और इनकी पूजा बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए गणपति की पूजा उत्तम मानी गई है। मान्यता है कि चतुर्थी के दिन गणेशजी को खास चीजें चढ़ाने से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

रविवार को विनायक चतुर्थी के उपाय

1. जन्मकुंडली में प्रतिकूल सूर्य को अनुकूल करने के लिए रविवार को पड़ रही विनायक चतुर्थी पर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान के बाद तांबे के पात्र में जल भरें, लाल पुष्प, चावल, दूर्वा, थोड़ा घिसा लाल चंदन मिलाएं। और इस जल से सूर्य को अर्घ्य दें। इससे सूर्य शुभ फल देने लगेंगे।

2. सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन से शुरू करके आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करते हैं। इसके बाद 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य के साथ दूसरे ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं।

3. रविवार को गणेश चतुर्थी है, इससे इस दिन लाल और केसरिया रंग के वस्त्र और पुष्प गणेशजी को अर्पित करना चाहिए। खुद भी इसी रंग के वस्त्र पहनें। इससे सूर्य देव और गणेश दोनों की कृपा प्राप्त होगी। घर-समाज में मान सम्मान बढ़ता है।

4. सुबह उठें तो माता-पिता और इष्टदेव का स्मरण करें। इसके बाद धरती पर कदम रखें, इससे बिना दूसरी किसी पूजा के सूर्य अनुकूल हो जाएगा और आपकी सोई किस्मत जाग जाएगी।

5. सूर्य के प्रतिकूल होने पर रविवार के दिन लाल पीले रंग का वस्त्र, भोजन सामग्री, गेहूं, मिठाई आदि का गरीबों को दान करना चाहिए। गाय को गुड़ और भीगी मसूर की दाल खिलाना चाहिए। इस दिन पक्षियों को अनाज खिलाने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।

 

Author