10 रुपये में बज जाएगा कोलेस्ट्रॉल का बैंड ! रोज पीएं इस सब्जी का जूस, ब्लड प्रेशर भी आ जाएगा ठिकाने

Spread the love

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की बीमारी को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इन दोनों ही बीमारियों के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते. धीरे-धीरे ये परेशानियां शरीर को खोखला कर देती हैं और जब व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाती है, तब चेकअप में इन दिक्कतों का खुलासा होता है. हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या सीधे तौर पर हार्ट को प्रभावित करती है. अगर कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है. देशभर में करोड़ों लोग कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं. इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए लोग महंगी दवाइयां लेते हैं. दवाई न लेने पर समस्या दोबारा बढ़ जाती है. अब सवाल उठता है कि आखिर कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्या को घरेलू नुस्खों से किस तरह कंट्रोल किया जा सकता है. इस बारे में जान लीजिए.

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी किचन में रखी एक सब्जी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की बीमारी का खात्मा कर सकती है. यह सब्जी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती. आप 10-20 रुपये में इसे खरीदकर कोलेस्ट्रॉल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन सी सब्जी है. एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि टमाटर का जूस (Tomato Juice) कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत दिलाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है. टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में पहुंचकर धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर देते हैं और बीपी की स्थिर रखने में मदद करते हैं. टमाटर का जूस ओवरऑल हेल्थ को भी कई फायदे पहुंचाता है.

रिसर्च में लगी थी इस बात पर मुहर
साल 2019 में एक रिसर्च सामने आई थी, जो जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुई थी. इस रिसर्च में खुलासा हुआ था कि हर दिन एक गिलास टमाटर का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए भी टोमेटो जूस वरदान साबित हो सकता है. टमाटर के जूस में मौजूद पोषक तत्व कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा भी काफी हद तक कम कर सकते हैं. इससे हार्ट हेल्थ को काफी मजबूती मिलती है.

टोमेटो जूस में न डालें नमक
याद रखने वाली बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल और बीपी के जो मरीज टमाटर का जूस पीएं, वह बिना नमक का होना चाहिए. इसमें बिल्कुल भी नमक नहीं डालना चाहिए, वरना इसका असर कम हो सकता है. शोधकर्ताओं की मानें तो यह जूस महिला और पुरुष दोनों पर एक जैसा असर करता है. इस स्टडी में 500 लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी सेहत पर टोमेटो जूस का काफी अच्छा असर देखने को मिला. रिसर्च करने वाले एक्सपर्ट भी यह देखकर काफी हैरान हुए.

 

Author