भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले के कोयलीबेडा थाना क्षेत्र अंर्तगत बदरंगी गांव के पास नक्सलियों के रावघाट एरिया कमेटने पंचायत चुनाव के बहिष्कार करने की घोषणा का बैनर-पाेस्टर लगाए हैं.
पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले ही नक्सलियों ने अपना विरोध जताना शुरु कर दिया है. पर्चे मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं. अंतागढ़ के मद्रासीपारा, पास के गांव तारलकट्टा और अंतागढ़ नारायणपुर स्टेट हाइवे क्रमांक 5 में बैनर लगाया और पर्चे फेंके हैं.
बैनर में नक्सलियों ने आरएसएस और भाजपा के लोगों को गांव, कस्बों और शहरों से भगाने की बात कही है. आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन के नाम पर संघर्ष करने का आह्वान किया है. आने वाले पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया है. नक्सलियों ने बैनर में कई मुद्दों पर सरकार के पर आरोप लगाए हैं.
2024-12-17









