6 नवीन निर्माणाधीन गोदामों में जांच प्रारंभ होते ही खुलेगी परत-दर-परत भ्रष्टाचार की परतें…

Spread the love

 

सरगीपाल में बने नवीन तेंदूपत्ता गोदामों में हल्की बारिश में ही भरा पानी….

 

प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर के अधीनस्थ विगत तीन वर्षों से बन रहे नवीन 6 तेंदूपत्ता भंडारण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु सरगीपाल में निर्माण हुए तेंदूपत्ता गोदामों में हल्की बारिश में ही भर गया पानी। गोदामों में गोदाम प्रभारी द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य करवाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उक्त गोदामों के संबंध में की गई शिकायत पर मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन महा प्रबंधक जगदलपुर द्वारा अन्य विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करते हुए अतिशीघ्र शिकायकर्ता के समक्ष जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेशित किया गया है जब तहलका की टीम स्थल पर पहुंची और गोदामों का निरीक्षण एवं गुणवत्ता देखने पहुंची तो भ्रष्टाचार करने का नया फार्मूला नजर आया तो वही नवीन निर्माणाधीन गोदामों में सिलिंग से 42-45 स्थानों पर पानी टपक रहा है वही गोदामों में काली मिट्टी के ऊपर कराए गए फ्लोरिन जगह-जगह से गहरे दरारे पड गई हैं और अंदर से धसने लगी है जो आसानी से देखी जा सकती है। ……

Author